तालाब के पेट से 1000 किलोग्राम लहान जब्त..182 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद…आबकारी ने इतने आरोपी को भेजा जेल
तालाब के पेट से कच्ची शराब और लहान बरामद

बिलासपुर— कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश…आबकारी की टीम ने गनियारी और सुदनपारा में धावा बोला। प्रभारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने तालाब के पेट से भारी मात्रा में लहान और कच्ची शराब बरामद किया है। सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल तीन मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश और प्रभारी सहायक आयुक्त के निर्देश पर आबकारी की टीम ने एक बार फिर कोटा ब्लाक के गांव गनियारी और सुदनपारा में धावा बोला। जानकारी देते चलें कि गनियारी और सुदनपारा गांव जिले में कच्ची शराब बनाने में विख्यात है। जब तब आबकारी की टीम ने कार्रवाई कर ना केवल भारी मात्रा में लहान और शराब बरामद किया है। बल्कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भी दाखिल कराया है।
हर बार की तरह इस बार भी आबकारी की टीम ने कल्पना राठौर की अगुवाई में दोनो गांव में कुल तीन स्थान पर धावा बोला। कार्रवाई के दौरान गनियारी स्थित आंगनबाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गयी 92 लीटर महुआ शराब को कब्जे में लिया। कल्पना ने बताया कि बरामद शराब के मालिक की पतासाजी की जा रही है। इसके अलावा टीम ने गनियारी निवासी समीर साहू को 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। .
आबकारी टीम ने दोनों गांव में तीन अलग अलग कार्रवाई में 182 लीटर महुआ शराब और 1000 किलोग्राम लहान बरामद किया। बरामद लहान को पंचनामा कार्रवाई के बाद नष्ट किया गया। तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ अजमानतीय अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी समीर साहू को छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है।
नवनीत तिवारी ने बताया कि कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला,नेतराम बंजारे और मुख्य आरक्षक जनक राम जगत सुभाष तिवारी ,उमेश चौहान जयशंकर कमलेश आरक्षक प्रभुवन बघेल, ललित सिंह का अहम योगदान रहा।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे








