चारो जनपद पंचायतों के वार्डों का प्रकाशन…सभी को 25-25 वार्डों में बांटा गया…जिले के नक्शे में तीन नये ग्राम पंचायतों का भी हुआ जन्म

अब चुनाव की तारीख का एलान का इंतजार

बिलासपुर— जिला प्रशासन के आदेश पर जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने नये ग्राम पंचायतों के वार्डों का निर्धारिण का भी अंतिम प्रकाशन किया है। जिला पंचायत उप संचालक ने बताया कि प्रकाशति किये अलग अलग चार जनपद पंचायतों में वार्डों की संख्या 25-25 है। इसके अलावा जिले में दो अलग अलग जमपद क्षेत्रहों में कुल तीन नये ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है।
 जिला पंचायत उपसंचालक ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर जिले की जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशन 6 नवंबर 2024 को किया गया है। 28 अक्टूबर को निर्वाचन क्षेत्र और इसमें शामिल ग्राम पंचायतों का उल्लेख किया गया है। जिले में चार जनपद पंचायत- बिल्हा, मस्तूरी, कोटा और तखतपुर प्रमुख हैं।  प्रत्येक जनपद में 25-25 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित किये गये हैं। दावा आपत्ती की तारीख का भी एलान किया गया है।
 उप संचालक ने बताया कि जिले में कुल तीन नए ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर गठन किए तीनों ग्राम पंचायत दो अलग अलग जनपद पंचायतों से हैं। नये ग्राम पंचायतों के गठन से पांच ग्राम पंचायतों के वार्डों यानी निर्वाचन क्षेत्रों में बदलाव भी आया है।
 मामले में प्रारंभिक प्रकाशन जिला प्रशासन ने 28 अक्टूबर को किया है। ग्राम पंचायतों के वार्डों के निर्धारण का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को किया गया। उप संचालक पंचायत ने बताया कि तखतपुर जनपद में विचारपुर और जोगीपुर दो नए ग्राम पंचायतों का गठन किया गया। जबकि कोटा जनपद में बछालीखुर्द एक मात्र नया ग्राम पंचायत का गठन हुआ है।
CG NEWS:बिलासपुर जिले में सरकारी जमीन की अफरा-तफरी का मुद्दा विधानसभा में गूंजा

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles