13 दिन में 7 वां बड़ा रेल हादसा…पटरी से उतरी हावड़ा मुम्बई मेल…जोरो पर राहत बचाव कार्य…बिलासपुर डीविजन के 80 यात्री फंसे

रेल हादसा में दो की मौत..पांच घायल..मौके पर पहुंचा अमला

बिलासपुर—झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे मुम्बई हावड़ा मेल पटरी से उतर गयी है। बताया जा रहा है कि मेल सामने खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे से टकरा गयी। टक्कर में मेल का 18 डिब्बा पटरी से उतर गया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 2 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि पांच से अधिक लोग घायल हुए है। बताते चलें कि पिछले 13 दिनों में यह भारत का सातवां बड़ा रेल हादसा है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

 खबर लिखे जाने तक बचाव और राहत कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। या फिर पहुंच रहे हैं। डीआरएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर बिलासपुर रेलवे डिविजन से करीब 80 यात्री हावड़ा मुम्बई मेल में सवार थे। सभी का नाम पता लगाया जा रहा है।

 मामले में बिलासपुर रेलवे जोन जनसम्पर्क अधिकारी समीर कान्त माथुर ने बताया कि फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि बिलासपुर या छत्तीसगढ के कितने यात्री मेल में सवार हैं। पता लगाया जा रहा है। जल्द ही यात्रियों की संख्या के साथ नाम की सूची जारी करेंगे। इधर रेल हादसे के बाद बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में हलचल  मच गयी है।

लोग बार बार अपने परिजनों का पता लगा रहे हैं। साथ ही रेलवे कार्यालय भी फोन कर वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास कर रहे है। फिलहाल  सीपीआरओ समीर कान्त माथुर ने बताया कि जल्द ही यात्रियों की स्थिति के बारे  में बताया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल जी- एक उम्मीद को खत्म कर , “आप” ना जाने किन अंधेरों में चले गए ? दीपक पाण्डेय ने मई 2024 मे ही लिख दिया था.. और यही हुआ

जो भी स्थिति होगी सभी को अवगत कराया जाएगा। फिलहाल  मुम्बई हावाड़ रूट की गाड़ियों में रेल प्रशासन ने काफी फेलबदल किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles