व्यापारी के घर में घुसकर की थी लूट,चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस और सीआरटी टीम गौतमबुद्धनगर की लुटेरे बदमाशों के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हुए हैं।

उनके कब्जे से लूट की घटनाओं में इस्तेमाल ई- रिक्शा, स्कूटी और चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट की, 4 अवैध तमंचे .315 बोर, 5 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 6 खोखा कारतूस समेत लूट के 2 लाख 5 हजार रुपये नकद व अन्य सामान बरामद हुआ है।

इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही देर रात सेक्टर 30 में एक व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट की थी और उसके बच्चों समेत उसे किडनैप किया था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 29 दिसंबर को थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस एवं सीआरटी टीम गौतमबुद्धनगर को सूचना प्राप्त हुई कि बी 11 सेक्टर 30 में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश मोटर साइकिल और स्कूटी पर सवार होकर डीएनडी की तरफ से सेक्टर-18 नोएडा की ओर आने वाले हैं।

इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए डीएलएफ तिराहे पर पहुंच कर चैकिंग शुरू कर दी। तभी सामने से आते हुए मोटर साइकिल व स्कूटी सवार बदमाश पुलिस को चेकिंग करते हुए देख डीएलएफ नाले की तरफ अंधेरे की ओर भागने लगे।

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो अपने आपको घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें जवाबी करवाई करते हुए पुलिस की गोली से चारों बदमाश घायल हो गए हैं। घायल बदमाशों की पहचान अनस, शाहनवाज, समीर और एजाज आलम के रूप में हुई है।

Latest Gold Price: वैश्विक अस्थिरता से सोने की कीमतें बढ़ी, चांदी ऑल-टाइम हाई पर पहुंची

उनके कब्जे से थाना सेक्टर-20 इलाके से लूटा हुआ माल बरामद हुआ है। जिसमें कैश 2 लाख 5 हजार रुपये नकद, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड आदि बरामद हुआ और घटना में इस्तेमाल एक चोरी की मोटरसाइकिल, स्कूटी, 4 अवैध तमंचे, 6 खोखा कारतूस, 5 जिंदा कारतूस और निशानदेही पर ई रिक्शा बरामद हुआ है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles