चक्रवात मोन्था का असर आज भी रहेगा बरकरार, छत्तीसगढ़ में इन इलाकों में होगी बारिश


Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
रायपुर। देश के दक्षिण-पूर्वी समुद्री तट पर आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान का तटीय इलाकों में असर कम हो चुका है जबकि अब इस तूफ़ान का प्रभाव मध्य भारत में दिखाई देने लगा है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी ‘मोन्था’ का अक्सर देखने को मिल रहा है। मोन्था की वजह से आज भी छत्तीसगढ़ के करीब 11 जिलों में बारिश की सम्भावना जताई गई है, जबकि राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर के आसमान में बदल छाये हुए है।
गौरतलब हैं कि, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मोंथा के कमजोर पड़ने और पश्चिम की ओर आगे बढ़ने से सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।




