पीड़िता को घर से भगाया…सतारा में पकड़ा आरोपी…आरोपी ने बलात्कार का जुर्म किया कबूल…पीड़िता परिजनों के हवाले

सतारा महाराष्ट्र से पुलिस टीम ने रेपिस्ट को गिरफ्तार किया

‘बिलासपुर—-बिल्हा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के दौरान नाबालिगों के साथ अपारध करने वालों पर शिकंजा कसा है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को भगाने और बलात्कार के जुर्म में थाना सीपत खेरा निवासी दुर्गेश कुर्रे को धर दबोचा है। पुलिस ने दुर्गेश को सतारा महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। नाबालिग को पकड़कर परिजनों के हवाले किया है।
बिल्हा पुिलस के अनुसार 28 सितम्बर 24 को थाना उपस्थित होकर पीड़ित परिवार के सदस्य ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिग लडकी को अज्ञात आरोपी भगाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले में तत्काल अपराध दर्ज किया। पुलिस कप्तान रजनेश  सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ पूछताछ के साथ गिरफ्तारी अभियान चलाया गया।
छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी पीड़िता के साथ इस समय सतारा महाराष्ट्र में छिपकर बैठा है। रजनेश सिंह ने तत्काल सतारा के लिए टीम रवाना किया। पूछताछ के दौरान 15 अक्टूबर को सतारा में आरोपी और पीड़िता को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने भगाने के बाद शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने दुष्कर्म का जुर्म कबूल किया।पीड़िता को परिजनों के हवाले किया गया।
मामले मे आरोपी को आईपीसी की धारा 87,64 और 04, 06 पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
तीन स्थानीय छुट्टी का ऐलान, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles