Credit Card की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर ठगी करने वाले छह शातिर गिरफ्तार

नोएडा की सेक्टर-39 थाना पुलिस ने credit Card की लिमिट बढ़ाकर ठगी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लैपटॉप, 28 मोबाइल, 12 चांदी के सिक्के, 4 सोने के सिक्के, एक कार और एक स्कूटी बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि credit Card की लिमिट बढ़ाकर ठगी करने वाले छह शातिर आरोपी अमित कुमार, रवि कांत मौर्य, तेज सिंह, विकास झा, नागेंद्र शर्मा और नबाब खान को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता चला है कि शातिर आरोपी क्रेडिट कार्ड धारकों का विवरण लेकर उन्हें कॉल करते थे। इस दौरान लोगों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर बताते थे। इसके बाद फर्जी वेबसाइट की लिंक भेजते थे।

पुलिस ने बताया कि फर्जी वेबसाइट के जरिए फर्जी ऐप मोबाइल में डाउनलोड करवाया जाता था। ऐप के जरिए पीड़ितों से credit Card से जुड़ी सारी जानकारियां एक फॉर्म में भरवाई जाती थी। यहीं से ठगी का सारा खेल शुरू होता था।

लोगों की क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सारी जानकारियां गैंग के पास चला आता था। इससे जरिए शातिर ऑनलाइन सामान और सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी करते थे।

पुलिस ने कहा है कि इन शातिरों से पूछताछ की जा रही है और इनके गैंग के बारे में पूरी जानकारियां जुटाई जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के झांसे में नहीं आएं। कभी भी फोन कॉल पर बैंक या कार्ड से जुड़ी जानकारियों को शेयर नहीं करें।

अर्जुन कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार, फैंस को दी चेतावनी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles