खाद्य अधिकारी को शोकाज नोटिस..कलेक्टर ने कहा…पन्द्रह दिन में पूरा करें काम..और एक एक महिलाओं से करें सम्पर्क
निजी स्कूल के एक एक बच्चों का बनाये आयुष्मान कार्ड

बिलासपुर— कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की फ्लगशिप योजना का प्रगति रिपोर्ट लिया बैठक से गाय खाद्य अधिकारी को शोकाज नोटिस थमाया है।कलेक्टर ने टीएल बैठक में सभी निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश दिय़ा। साथ ही गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर किसी एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाए जाने की बात कही।
कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लेगशीप योजनाओं और लम्बित मामलों की समीक्षा की। बैठक से गायब रहने की बात को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित बेहरा को शो कॉज नोटिस थमाया है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निजी स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए किसी एक टीचर को प्रशिक्षित कर नोडल बनाने को कहा।
कलेक्टर ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले शिक्षक और बच्चों को सम्मनित करने की परम्परा शुरू हो। नवरात्रि पर रतनपुर समेत देवी मन्दिरों में श्रद्वालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। किसी तरह की अनहोनी से बचाव के लिए एसडीएम और पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी करे। डाण्डिया और गरबा नृत्य वाले स्थलों पर भी गश्त किया जाए।
कलेक्टर ने लबिंत एक-एक प्रकरणों की समीक्षा की। सीएम जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों का तीन सप्ताह के भीतर निराकरण करने को कहा। जल जीवन मिशन के काम को लेकर कलेक्टर ने दुहराया कि गांवों में गड्ढे खोदकर समतल नहीं किया गया है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पन्द्रह दिन के भीतर सभी गड्ढों को पाटकर समतल किया जाए।
अवनीश शरण ने कहा कि 21 हजार के लगभग महिलाओं को तकनीकी कारणों से महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश है कि एक-एक महिलाओं से सम्पर्क करें। बैंक के जरिए आधार लिंक करने के साथ ही अन्य प्रकार की समस्याओं का समाधान भी करें।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






