एससी एसटी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक आयोजित ओटीआर पंजीयन, अनुपस्थिति एवं लंबित सत्यापन पर सख्त रुख

निजी महाविद्यालय एसबीएस कॉलेज, क्राइस्ट कॉलेज ब्यावरा एवं निर्विध्‍या महाविद्यालय में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के सत्यापन हेतु अधिक संख्या में लंबित प्रकरण पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग निशा जैन द्वारा पीपीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति से संबंधित समग्र डेटा प्रस्तुत किया गया।

राजगढ़ /कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज, सारंगपुर में एससी–एसटी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रकरण लंबे समय से लंबित पाए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग को निर्देश दिए गए कि समस्त प्रकरणों के डेटा का सत्यापन कर लंबित छात्रवृत्तियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में राजगढ़ जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों से ओटीआर पंजीयन नहीं होने के कारणों पर जवाब तलब किया गया।

शासकीय कॉलेज छापीहेड़ा एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचोर के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

वहीं निजी महाविद्यालय एसबीएस कॉलेज, क्राइस्ट कॉलेज ब्यावरा एवं निर्विध्‍या महाविद्यालय में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के सत्यापन हेतु अधिक संख्या में लंबित प्रकरण पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग निशा जैन द्वारा पीपीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति से संबंधित समग्र डेटा प्रस्तुत किया गया।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles