सट्टा किंग गिरफ्तार…संगठित अपराध को चोरी छिपे दे रहा था अंजाम…सरगना के साथी आरोपी पहले से कर रहे जेल में इंतजार

मजदूरी पर सट्टा पट्टी संचालित करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने शहर में संगठित तरीके से सट्टा पट्टी को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम देवेन्द्र सोनी है। पुलिस ने पहले ही आपरेशन प्रहार अभियान चलाकर सट्टा किंग के साथी आरोपियों को जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शहर में चोरी छिपे संगठित रूप से किराए पर सट्टा पट्टी कटवाने का काम करता है। 
 सरकन्डा पुलिस ने कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान फरार सट्टा किंग को गिरफ्तार किया है।  आरोपी देवेन्द्र सोनी को अशोक नगर में घेराबन्दी कर पकड़ा गया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उदयन बेहार ने बताया कि 10 दिसम्बर को अशोकनगर निवासी आरोपी विक्की बसोड़ चांटीडीह निवासी जितेन्द्र पाण्डेय,बंधवापारा निवासी हरीश वंशकार को आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान सट्टा पट्टी काटने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया।
 इसके पहले आरोपियों ने बताया कि शहर में संगठित तरीके से सट्टा काटने का काम मुख्य आरोपी देवेन्द्र सोनी के दिशा निर्देश पर किया जाता है। हम लोग किराए पर सट्टा पट्टी काटने का काम करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों से जानकारी के बाद देवेन्द्र सोनी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 112 भी दर्ज किया गया। साथ ही फऱार सट्टा किंग की पतासाजी का अभियान चलाया गया।
शुक्रुवार यानी 27 दिसम्बर को मुखबीर से जानकारी मिली कि फरार सरगना देवेन्द्र सोनी सीपत चौक के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुूलिस टीम ने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर मौके पर धावा बोला। आरोपी देवेन्द्र सोनी को घेराबंदी कर सीपत चौक से गिरफ्तार किया। जुर्म कबूल किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

Vyapam Amin Admit Card 2025:छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles