पीएससी मेंबर संत कुमार नेताम की पत्नी का दुखद निधन

Bilaspur ।लोक सेवा आयोग पीएससी के सदस्य संत कुमार नेताम की धर्मपत्नी हीरा नेताम का दुखद निधन हो गया है। वे फेफड़ों के कैंसर से पिछले लगभग डेढ़ साल से पीड़ित थी।

पहले भारतीय जनता पार्टी फिर कांग्रेस में रहे वरिष्ठ राजनीतिक संत कुमार नेताम की धर्मपत्नी हीरा नेताम छात्रावास अधीक्षिका के पद पर कार्यरत थी।

बिलासपुर ,रायपुर के अलावा उनका इलाज कोकिलाबेन हॉस्पिटल मुंबई में भी हो रहा था। विगत सप्ताह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोकिला देवी अंबानी अस्पताल मुंबई में भर्ती कराया गया था जहां परसों रात 2:10 पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका पार्थिव शरीर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर आज रात संत कुमार नेताम के गृह ग्राम उसलापुर पहुंच रहा है।

उनका अंतिम संस्कार उसलापुर ग्राम में 4 जनवरी को प्रातः 11 बजे उसलापुर शमशान में किया जाना तय किया गया है। वे अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री भी छोड़ गई हैं।

CG News- गोदना परंपरा को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन की अभिनव पहल

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

× Promotion