Police Recruitment- पुलिस भर्ती में गड़बड़ी, चार आरक्षकों समेत 6 गिरफ्तार

Police Recruitment-राजनांदगांव। आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी में संलिप्त 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार आरक्षक भी हैं।

Police Recruitment-गिरफ्तार लोगों में दो हैदराबाद की सलाहकार कंपनी के कर्मचारी भी हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया में सहयोग लिया जा रहा था।

Police Recruitment-बताया गया कि आरक्षक भर्ती में लेन-देन की पुष्टि के बाद चार आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिला आरक्षक भी हैं। भर्ती परीक्षा में कथित रूप से संलिप्त एक आरक्षक अनिल रत्नाकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से मामला गरमाया हुआ है।

Police Recruitment-मृतक आरक्षक ने अपने हाथ में लिखा था कि सिर्फ कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है। जबकि अधिकारी भी संलिप्त हैं। आईजी दीपक झा सीधे तौर जांच पर नजर रखे हुए हैं, और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह पता चला है कि शारीरिक परीक्षा में विफल कई अभ्यर्थियों को अच्छे अंक दे दिए गए थे जिन आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके अभ्यर्थियों के लेन-देन के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। आने वाले समय में कुछ अफसरों भी गाज गिर सकती है।

गिरफ्तार हुए में परिधि निषाद,  योगेश कुमार धुर्वे, पवन कुमार साहू, नुतेश्वरी धुर्वे,  धर्मराज मरकाम, और पुष्पा चंद्रवशी हैं।

Cg news: नाम निर्देशन के पहले दिन नगरपालिका कांकेर के लिए 7 ने खरीदे आवेदन

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles