PM Shri School- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वी और 11वी प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी

PM Shri School- स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा कोरबा के प्राचार्या शांति मोहंती के निर्देश पर विद्यालय मीडिया प्रभारी संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि सत्र 2025- 26 में कक्षा 9वी और 11वी में रिक्त सीटों के नवोदय विद्यालय समिति नोएडा  ने ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर से प्रारंभ किया हुआ है।

PM Shri School-अब उसकी अंतिम तिथि 19 नवंबर 2024 की गई है। विद्यालय के चयन परीक्षा प्रभारी शेर अफगान ने बताया की कक्षा 9वीं और 11वी में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर 2024 है।

PM Shri School-कक्षा 9वीं और 11वी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा शनिवार को 08 फरवरी  2025 को संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय या एनवीएस द्वारा आवंटित किसी अन्य केंद्र में आयोजित की जाएगी।

PM Shri School-अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट या जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा कोरबा कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।

9वी कक्षा में प्रवेश हेतु वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix  एवं 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतु  https://cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11   में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

जिला अस्पताल नर्स गिरफ्तार...महिला पर साढ़े 4 लाख की ठगी का आरोप...पैसा मांगने पर कहा...ज्यादा करेगी तो जान से धोना पड़ेगा हाथ

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles