विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री का एलान..सुशांत शुक्ला ने किया नगोई कोर्ट का शुभारम्भ..कहा अब होगा तेजी से काम

मंगलवार और बुधवार को तहसील प्रशासन सुनेगा फरियाद

बिलासपुर—बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला ने पूजा अर्चना कर लिंक कोर्ट का शुभारम्भ किया। जानकारी देते चलें कि विधायक सुशान्त शुक्ला की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेलतरा क्षेत्र के किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए 12 दिसंबर को तखतपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तहसील बेलतरा के ग्राम नंगोई में लिंक कोर्ट बनाने का एलान किया था। शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान विधायक शुक्ला ने पांच किसानों को ऋण पुस्तिका भी वितरित किया।
      ग्राम नगोई, पौसरा, लखराम, सेलर, खैरा, डगनिया, उच्चभट्टी, समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांव बिलासपुर से लगे हुए है। गांवों की दूरी बेलतरा तहसील मुख्यालय की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला की मांग पर किसान हित में मुख्यमंत्री ने नगोई में लिंक कोर्ट खोलने का एलान किया। इसी क्रम में आज सुशान्त शुक्ला ने पूजा अर्चना के बाद नगोई में लिंक कोर्ट का शुभारम्भ किया। जानकारी देते चलें कि गांवों के ज्यादातर किसान बिलासपुर और शहर से लगे आस पास के गांव में ही निवास करते हैं।
 लिंक कोर्ट शुभारम्भ कार्यक्रम के बाद विधायक शुक्ला ने बताया कि तहसील बेलतरा और बिलासपुर करीब 35 किलोमीटर दूरी है। जबकि शहर से किसानों के लिए नगोई की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है। लिंक कोर्ट के खुलने से अब किसानों को सीमांकन बंटवारा समेत अन्य कार्यों के लिए बेलतरा का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। तहसील  बेलतरा अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल नंगोई में पटवारी हल्का नंबर 11, 13,15, 16,17, 9 12 14 के प्रकरणों की सुनवाई प्रति सप्ताह बुधवार को ग्राम बैमा तहसील बेलतरा में होगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने तहसीलदार को लिंक कोर्ट स्थापित का आदेश दिया था।
सुशांत ने बताया कि घोषणा के मात्र 13 दिन के भीतर  लिंक कोर्ट का स्थापित होना किसानों के लिए बड़ी सौगात है। अब किसानो की राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं का निराकरण तेजी से होगा। सुशांत ने जानकारी दिया कि प्रति सप्ताह मंगलवार और बुधवार को नायब तहसीलदार और तहसीलदार बेलतरा की उपस्थित में लिंक कोर्ट से काम किया जाएगा। नगोई राजस्व निरीक्षक मंडल में कुल 8 पटवारी हलकों को शामिल किया गया है। अब तेजी के साथ कुल 18 ग्रामो के 32374 खातेदार किसानो की राजस्व संबंधित समस्याओं का त्वरित निवारण होगा।
ED ने Kawasi Lakhma के खिलाफ सबूत मिलने की पुष्टि अपने आधिकारिक बयान में की

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles