Chhattisgarh के नान घोटाला केस में EOW की ओर से दर्ज FIR मामले की अब CBI जांच करेगी

Chhattisgarh के बहुचर्चित नान घोटाला (नागरिक आपूर्ति निगम) केस में राज्य सरकार ने EOW (आर्थिक अपराध शाखा) द्वारा दर्ज मामले की जांच CBI को सौंपने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा भी जांच के घेरे मे है।कांग्रेस सरकार में महाधिवक्ता रहे सतीश चंद्र वर्मा जांच के घेरे में हैं।

आरोप है कि नान घोटाला में अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और सतीश चंद्र वर्मा ने गवाहों पर दबाव बनाया। बयान भी बदलवाने का आरोप है।

4 नवंबर को EOW ने नान घोटाले में नई FIR दर्ज की गई थी। FIR में रिटायर्ड IAS अफसर अनिल टुटेजा, रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

तीनों पर प्रभावों का दुरुपयोग कर गवाहों को प्रभावित करने का आरोप है। वॉट्सऐप चैट मिलने के बाद तीनों के खिलाफ FIR की गई थी।

राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच CBI को सौंप दी है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब CBI घोटाले से जुड़े हर पहलू की जांच करेगी।

बता दें कि नागरिक आपूर्ति निगम से जुड़े इस घोटाले में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। वहीं अब सतीश चंद्र वर्मा भी जांच के घेरे में आ गए हैं।

16 हजार एनएचएम कर्मियों को नहीं मिला वेतन,आर्थिक तंगी के बीच त्यौहार मनाने पर विवश

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles