CG News: बोले नेता प्रतिपक्ष..हम नहीं चाहते थे कास्ट सर्वे..प्रदेश सरकार को दिया इतना अंक..कहा..ढाई साल चलेगी मोदी सरकार

विपक्षी दल हमेशा चलते हैं राजनीतिक चाल

CG News।बिलासपुर–तब हम नहीं चाहते थे कि देश का कास्ट सर्वे कराया जाए। इसकी वजह भी थी। विपक्षी नेताओं की हमेशा राजनीतिक चाल भी होती है। यह बातें नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने बिलासपुर प्रवास के दौरान कही। मौके पर प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी नौजूद थे।

सवाल जवाब के दौरान डॉ.महंत ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यववस्था चरमरा गयी है। अब तो पार्टी के अन्दर से ही वरिष्ठ नेताओं की विरोध में आवाज सामने आ रही है। डॉ.महंत ने बताया कि केन्द्र सरकार मुश्किल से ढाई साल ही चलेगी। प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने पच्चीस प्रतिशत अंक दिया

 प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। सवाल जाब के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कास्ट सर्वे जरूरी है। जाति जनगणना का उद्देश्य आबादी के अनुसार जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कास्ट सर्वे..राजनैतिक दलों की मजबूरी

 भाजपा ने कास्ट सर्वे का पहले विरोध किया.. .सत्ता में आने के बाद यू टर्न क्यों। महंत ने कहा कि जो सत्ता में नहीं रहता उसकी चाल अलग होती है। सत्ता में आने के बाद अलग चाल चलना पड़ता है। यह हर एक राजनैतिक दलों की मजबूरी होती है।

  मतलब जब आप सत्ता में थे…कास्ट सर्वे लागू नहीं किया…विपक्ष में आते ही आपकी चाल बदल गयी है। सवाल पर महंत ने कहा कि 2011 में हम जनगणना के साथ कास्ट सर्वे कराना चाहते थे। हमने काम भी किया। लेकिन बात नहीं बन पायी।

मोदी हो जाएँगे रिटायर्ड

कास्ट सर्वे के एक सवाल पर डॉ.महंत ने कहा कि मोहन भागवत बड़े नेता हैं। जानकारी के अनुसार उन्होने एलान किया है कि 75 साल में रिटायर्ट हो जाएंगे। उन्होने कहा है कि नरेन्द्र मोदी भी 75 वें साल में मुख्यधारा से रिटायर्ड हो जाएंगे। उस दिशा में शायद कार्रवाई चल भी रही है। मै ऐसा मानता हूं कि प्रधानमंत्री भागवत की बात मानेंगे।

महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं के अमृत स्नान की लाइफ लाइन बने पीपे के पुल

क्या बताना चाहते हैं कि उनका अंतिम कार्यकाल है। मैं तो ऐसा नहीं मनता हूं। मै तो मोहन भागवत के बयान पर अपनी बात रख रहा हूंं। भागवत ने कहा है इसलिए उन्हें 75 साल में रिटायर्ड हो जाना चाहिए।

चार राज्यों का चुनाव..सीमेन्ट पर 50 का चंदा

 महंत ने बताया कि भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी वरिष्ठता की जिम्मेदारियों को निभाया है। उन्होने कहा है कि सीमेन्ट पर 50 रूपयों की वसूली बन्द होनी चाहिए। विजय बघेल ने भी कहा है कि चुनाव के समय किए गए वादों को सरकार निभाए। महंत ने बताया कि चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चन्दा वसूलने के लिए ही सीमेन्ट की प्रति बोरी पर 50 रूपया बढ़ाया गया है।

बदलाव नहीं आएगी खुश्बू

कांग्रेस संगठन में बदलाव पर महंत ने कहा कि बदलाव नहीं..अब खुश्खू आएगी। संगठन के खाली पदो को जल्द से जल्द भरा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बदलने की बात को महंत ने नजर अंदाज किया।

दिया 25 प्रतिशत अंक

 साय सरकार को 25 प्रतिशत अंक देते हुए महंत ने कहा कि पिछले दस महीनों में कोई काम नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि सरकार के सभी मंत्री अब कुर्सी पर जम गये हैं। वसूली करना भी शुरू कर दिया है। यदि काम करते तो 75 प्रतिशत अंक देता। प्रदेश में कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। पंचायत से लेकर किसी भी स्तर पर पंच सरपंच पैसा नहीं होने के कारण काम काज नहीं करवा पा रहे हैं।

 ढाई साल चलेगी केन्द्र सरकार

केन्द्र की साझा सरकार के सवाल पर महंत ने बताया कि ढाई साल चलेगी। क्योंकि केन्द्र सरकार की दोनो वैशाखियां डगमगाने लगी हैं। घुटना खराब होने लगी हैं। आने वाले समय में डंडा भी खराब होने वाला है।

प्रधानमंत्री ने दबाया बटन...99 हजार किसानों के खाते में 23 करोड़ जमा...सीधा प्रसारण देख किसानों ने कहा..बहुत बढ़िया

प्रदेश की कानून व्यवस्था जर्जर

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होने बताया कि रायगढ़ में सामूहिक बलात्कार, दुर्ग में तीन हत्याएं दुखी करने वाला है। हाथी की हत्या हो रही है। हर तरफ हत्या चाकूबाजी का समाचार है। दुकानों में एक दवाई मिल रही है। जिसे खाते ही लोग अपने आप को बलिष्ठ समझने लगते हैं। उन्होने गृहमंत्री के दिए अपराध आंकड़ों को इंकार करते हुए कहा कि नाप करा लें। पता चल जाएगा कि हमारे सात महीने के कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल में कितना अपराध हुआ है।

उन्होने बताया कि निश्चित रूप से प्रदेश में ओबीसी की जनसंख्या सबसे बड़ी है। कास्ट सर्वे के बाद के बाद उनकी हिस्सेदारी बढ़ेगी। राज्यपाल जिला स्तर पर बैठक ले रहे हैं के सवाल पर कहा कि यह अच्छी बात है। शायद उन्हें ऊपर से आदेश होगा कि प्रदेश सरकार ठीक से नहीं चल रही है। इसलिए वह बैठक ले रहे हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles