Madhya Pradesh News

Latest Weather Forecast: मध्य प्रदेश में दो दिन बाद बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड; भोपाल में 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब दिसंबर में कड़ाके की सर्दी का अनुमान

Latest Weather Forecast। भोपाल।मध्य प्रदेश के मौसम में दो दिन बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होने लगेगा। मौसम विभाग ने दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।

फिलहाल, हवाओं का रुख बदलने और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर के कारण प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है।Latest Weather Forecast

आज को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। हवा की गति 10-12 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रह सकती है।Latest Weather Forecast

प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में रात का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है।बुधवार का तापमान: रात का सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड हुआ, जबकि दिन का सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।

भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान (Latest Weather Forecast)15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

नवंबर में टूट चुके हैं रिकॉर्ड:
इस साल नवंबर महीने की शुरुआत में ही प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंड और शीतलहर का जबरदस्त असर देखने को मिला था।
भोपाल में 84 साल का ठंड का रिकॉर्ड टूटा। इंदौर में 25 साल का ठंड का रिकॉर्ड टूटा।भोपाल में तो रात का पारा लुढ़ककर 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, और करीब 15 दिन तक शीतलहर चली थी। यह स्थिति आमतौर पर दिसंबर या नवंबर के अंत में बनती है।

चक्रवाती तूफानों का असर:
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘सेनयार’ गुरुवार सुबह तक पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर अपनी तीव्रता बनाए रखेगा, जिसके बाद यह पूर्व दिशा की ओर मुड़कर कमजोर होने की संभावना है।

इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न-दबाव क्षेत्र अवस्थित है, जिसके अगले 48 घंटों में डिप्रेशन में बदलकर उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।

फिलहाल, मौसम का मिजाज अगले दो दिन तक इसी तरह का बना रहेगा, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी और ठंड जोर पकड़ेगी।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
cgwall