अवैध धान परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित 58 बोरी धान जप्त

रायगढ़ /कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अवैध धान विक्रय रोकने संयुक्त टीम बनाई गई।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
जिसके माध्यम से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है ताकि अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के साथ ही मंडी अधिनियम का पालन सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में बीती रात्रि संयुक्त जांच दल राजस्व, खाद्य, मंडी एवं कृषि विभाग ने अंतराज्यीय सीमा ग्राम लमडांड़ बिजना, तहसील तमनार में उड़ीसा से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए बिजना निवासी भीष्म देव गुप्ता के पिकअप वाहन को पकड़ा।
जिसमें 58 बोरी धान लोड था, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। वाहन को जब्त कर हमीरपुर समिति को सुपुर्द किया गया।




