ChhattisgarhBharatBusinessJob/VacancyLifestyleReligion

राज्यपाल मंगू भाई ने दिया बच्चों को न्योता…राष्ट्रपति का नाम सुनकर हुए गदगद…कहा..इनको होगा 5 लाख का मुफ्त उपचार

सोनोग्राफी मशीन और ऑफरेशन थियेटर का लोकार्पण

बिलासपुर—मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल प्रदेश प्रवास कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे पर  बिलासपुर पहुंचे। मंगू भाई पटेल ने सेंदरी स्थित आत्मानंद स्कूल पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। स्कूल परिसर में बादाम का पौधा रोपा। बच्चों ने इस दौरान राज्यपाल के एक एक सवाल का उत्तर दिया। इसके अलावा राज्यपाल पटेल रतनपुर पहुंचकर सोनोग्रापी मशीन और आपरेशन थियेटर का लोकार्पण कर सभी को शुभकामनाएं दी। दीदियों से मिलने के बाद महिलाओं की आर्थिक प्रगति पर खुशी भी जाहिर किया। 
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे। राज्यपाल पटेल बिलासपुर पहुंचने के बाद सेंदरी और रतनपुर का दौरा किया। स्कूली बच्चों से बातचीत कर हौसला बढ़ाया। समूह की दीदियों से संवाद कर कार्यों की जानकारी लेने के साथ सराहना की है। राज्यपाल ने रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ओटी का उद्घाटन भी किया। इस दौरान कलेक्टर  अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार समेत जिले के आलाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई ने सबसे पहले सेंदरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे। दसवीं कक्षा के बच्चों से चर्चा कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से राष्ट्रपति का नाम पूछा। जवाब मिलने पर गदगद राज्यपाल ने बच्चों से एसएचजी के बारे में भी पूछा। साथ ही बच्चों को मन लगाकर पढ़ने को कहा। राज्यपाल ने बच्चों को राजभवन आने का न्योता भी दिया।
 मंगूभाई पटेल ने समूह की दीदियों से चर्चा कर कार्यों को समझा और परखा। कार्यों को लेकर खुशी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि  आर्थिक गतिविधियों से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन गयी है। महिलाओं का आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज में सम्मान बढ़ा है। राज्यपाल ने स्कूल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी जायजा लिया। शिविर में सिकल सेल, बीपी, शुगर जांच के अलावा अन्य जांच प्रक्रिया को मंगू भाई पटेल ने करीब से देखा। स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए लोगों से संवाद भी किया। मितानिनों से चर्चा कर कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में बादाम का पौधा भी लगाया।
  मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन किया। अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र को भी देखा। अस्पताल में भर्ती एक साल के बच्चे वासु कुमार बैगा की माता से वासु के बारे में जानकारी ली।सोनपुरी से आए नन्हें बच्चे लोकेश कुमार यादव की माता से भी संवाद किया। बच्चों के पोषण आहार के बारे में भी पूछा।
राज्यपाल ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग बलदाऊ प्रसाद, शिव कुमार यादव समेत अन्य को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। उन्होने बताया कि अब सत्तर साल से अधिक उम्र वालों को आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रूपयों का मुफ्त उपचार होगा। इस दौरान मंगू भाई ने अस्पताल के वार्डों को निरीक्षण किया। इलाज कराने आए मरीजों से मिलकर हाल चाल पूछा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Gajkesari Yog 2025- 2025 में गजकेसरी योग का प्रभाव... इन राशियों पर बरसेगा भाग्य का वरदान

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close