CG NEWS:फेडरेशन की हड़ताल में शामिल होगा गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन

CG NEWS:मुंगेली ।गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर चार सूत्रीय मांगो को लेकर द्वितीय चरण के आंदोलन में शामिल होगा ।संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग उप प्रांताध्यक्ष भोलाराम मरकाम, प्रदेश सचिव राधेश्याम टंडन, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संगीता पाटले,अंजू लता टंडन ने बताया कि आंदोलन मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार वादा पूरा करने में असफल रहा इसलिए कर्मचारी अधिकारी एकजुट होकर आंदोलन का निर्णय लिया है ।

जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कुमार जांगड़े ने बताया कि हमारी मुख्य मांगो में केंद्र के सामान महंगाई भत्ता एवं देय तिथि से लंबित DA एरियर, चार स्तरीय वेतनमान, केंद्र के सामान गृह भाड़ा भत्ता, 240 दिन के स्थान पर 300 दिन अर्जित अवकाश नगदीकरण शामिल हैं।आंदोलन के द्वितीय चरण में 27 सितंबर 24 शुक्रवार को 33 जिला मुख्यालय में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर राज्य के कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे।

संगठन के एम के राणा ,संतोष सोनकर ,हुलासी साहु बंसन्त बंजारे ,बसंत जांगड़े ,परस अंचल मेहतु कुरेटि ,नरसिंह मंडावी ,एवन बंजारे खेमसिंग बारले ,लखु ढिढि,सनत बंजारे मनीराम ध्रुव ,मनोज टंडन ,दिनेश रक्सेल भीमसेन मनहरे ,पियासी बघेल , चतुर्वेदी अर्चना भारद्वाज ,इक्की भास्कर , ने संगठन के सभी सदस्यों व पदाधिकारी से आग्रह कर आंदोलन में पूर्ण सहभागिता के साथ शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है ।

अब कर्मचारी भी लगाएंगे जनदर्शन में फरियाद...कलेक्टर का फरमान...छुट्टी से पहले लेना होगा परमिशन..इन्हें बनाया नोडल

Related Articles