परीक्षा पे चर्चा 06 फरवरी को, कलेक्टर ने सभी स्कूलों में ऑनलाइन प्रसारण करने के दिए निर्देश
जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, संकुल केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कांकेर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के तहत बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को तनावमुक्त, निर्भीक और आत्मविश्वासी बनाने आगामी 06 फरवरी को संबोधित किया जाएगा।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी शासकीय शैक्षणिक संस्थानों को इसके ऑनलाइन प्रसारण के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ किया जाएगा।
जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, संकुल केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




