शहीद जवान के परिवार को डिप्टी सीएम ने किया प्रणाम…शहादत को किया नमन्…कहा..यहा लगाएंगे छत्तीसगढ़ के लाल की प्रतिमा

शहीद की बेटियों ने कहा..देश की करूंगी सेवा

बिलासपुर—उप मुख्यमंत्री अरुण साव बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद भरत साहू के रायपुर में लक्ष्मी नगरमोवा स्थित घर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। शहीद के पिता रामा साहू, बड़े भाई  मनसा राम साहू, शहीद की बेटियों और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना को जाहिर किया। इस दौरान । रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और साहू समाज के अनेक पदाधिकारी भी मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री साव ने परिजनों से कहा कि भरत साहू ने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया है। समूचा देश छत्तीसगढ़ महतारी के वीर सुपुत्र को प्रणाम करता है। हम सबको अपने भाई पर गर्व है। सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है। साव ने इस मौके पर रायपुर नगर निगम आयुक्त से कहा कि कैबिनेट के निर्णय अनुसार जल्दी ही मोवा चौक पर शहीद भरत साहू की मूर्ति स्थापित किया जाए।
उप मुख्यमंत्री साव शहीद जवान की दोनों बेटियों से भी मिले। 6 साल की बड़ी बेटी ने पिता की तरह देश सेवा करने की इच्छा जाहिर की। बताया कि भारतीय पुलिस सेवा में जाना चाहती है। पहली कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बेटी ने आर्मी ज्वाइन करने की बात कही।  साव ने प्यार करते हुए कहा कि पढ़-लिखकर पिता,परिवार और प्रदेश का नाम ऊंचा करे। उप मुख्यमंत्री से शहीद भरत साहू के पिता ने कहा कि बेटे की हमेशा याद आएगी। पूरे परिवार को बेटे पर गर्व है।

New Rules from 1 December: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, पेंशन से लेकर LPG तक जेब पर पड़ेगा असर

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles