jojobetJojobet GirişJojobet GirişMadridbetHepyek girişmeritbetjojobetCasibom GirişMarsbahis GirişCasibom GirişcasinoroyalHoliganbet Giriş

CG News- नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

रुचिता की बहन रेणुका नायक और चाचा वीर कुमार नायक ने भी ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और आत्महत्या की साजिश का आरोप लगाया है.

CG News/छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

यह मामला माकड़ी थाना क्षेत्र के मिरमिंडा गांव का है, जहां 2 जून 2025 को विवाह बंधन में बंधी रुचिता नायक ने दम तोड़ दिया। मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंधों का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतिका के भाई राहुल भारतद्वाज ने पुलिस को एक वॉइस रिकॉर्डिंग दी है, जिसमें उसकी बहन ने पति राधेश्याम चौहान द्वारा प्रताड़ित किए जाने और उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र किया था।

रुचिता की बहन रेणुका नायक और चाचा वीर कुमार नायक ने भी ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और आत्महत्या की साजिश का आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर की देर शाम रुचिता को जहर खाए जाने की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

रुचिता का मायका दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना अंतर्गत ग्राम कसोली का है। मायके वाले कोण्डागांव सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपी पति व ससुराल पक्ष पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दंतेवाड़ा के सामाजिक जिलाध्यक्ष नंदलाल राठौर ने भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles