CG News-1 लाख के ईनामी नक्सली ने किया समर्पण

CG News/कोण्डागांव/जिला कोण्डागांव में पूर्व बस्तर डिवीजन अंतर्गत कृषि विभाग व आमदई एएलओएस (एलओएस) सदस्य के रूप में सक्रिय नक्सली सुधराम कश्यप (32) निवासी खुडूर, जिला कोण्डागांव ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सुधराम पर शासन द्वारा 1 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।

आत्मसमर्पित नक्सली पूर्व में बस्तर डिवीजन के अंतर्गत सक्रिय कृषि विभाग आमदई एएलओएस सदस्य के रूप में कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा।

सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे निरंतर नक्सल विरोधी अभियानों और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर सुधराम ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। पुलिस ने बताया कि संगठन के अंदर लगातार बढ़ते आंतरिक मतभेदों और सुरक्षा बलों की बढ़ती दबिश के कारण सुधराम ने आत्मसमर्पण किया है।

छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत सुधराम को समाज की मुख्यधारा से जुडऩे और पुनर्वास हेतु प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुधराम कश्यप पर कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं, जिनमें थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर में वर्ष 2024 में पुलिस पोटा प्रेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर आईईडी विस्फोट करने, जवानों पर फायरिंग करने और पुलिस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अपराध दर्ज हैं। थाना फरसगांव, जिला नारायणपुर 8 जुलाई 2011 को शासकीय कार्य में बाधा डालने और ग्रामीणों को धमकाने का प्रकरण। थाना छोटेडोंगर में 26 अक्टूबर 2010 की रात पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने और ग्रामीणों की संपत्ति लूटने में शामिल होने के अपराध दर्ज हैं।

धमतरी पिकअप चालक हत्याकांड: कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, उत्कृष्ट जांच के लिए एएसआई को मिला नगद इनाम

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles