CG NEWS: साल का कैलेण्डर बदलने से ठीक पहले राजधानी में दोहरा हत्याकांडः चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

CG NEWS:रायपुर। कैलेण्डर बदलने से  ठीक 1 दिन पहले राजधानी रायपुर में दो नौजवानों का कत्ल  हो गया है।  यह वारदात डीडी नगर थाना इलाके के चांगोरा भाटा में हुई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के कारण बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

जानकारी मिल रही है कि डीडी नगर थाना क्षेत्र के चांगोराभाठा में बीती रात किसी बात को लेकर युवकों के बीच आपसी विवाद हो गया । विवाद बढ़ा और दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में कृष्णा यादव और सचिन बडोले गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान देर रात एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।। इस मामले में पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी मिली है।

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ के इन आईपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन

Related Articles