CasibomJojobet Girişmarsbahis girişJojobet GirişMarsbahisJojobetHoliganbetJojobet GirişJojobet - Güncel Giriş Adresi, Bonus ve Üyelik 2026

CG News: बैंक खातों से साइबर धोखाधड़ी का मामला, दस से अधिक गिरफ्तार

CG News।दुर्ग जिला अंतर्गत थाना मोहन नगर पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत कुल 22 बैंक खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से अर्जित राशि के लेन-देन हेतु किया जाना पाया गया।

विवेचना के दौरान उक्त बैंक खातों के माध्यम से 10 लाख 67 हजार 665 की राशि का साइबर अपराध से प्राप्त होना प्रमाणित हुआ है।

आरोपी खाताधारकों द्वारा जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए, जिनका उपयोग विभिन्न प्रकरणों में ठगी की राशि के स्थानांतरण हेतु किया गया।

प्रकरण में थाना मोहन नगर में धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3), 61 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। शेष आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना जारी है।

 

इस मामले में वरुण यादव (23 वर्ष) निवासी नेहरू नगर कोहका भिलाई, रितेश सोनी, (32 वर्ष) निवासी कचना रोड उतई दुर्ग, निखिल खत्री (22 वर्ष) निवासी वैशाली नगर भिलाई, मनीष साहू (23 वर्ष) निवासी आजाद चौक सुपेला भिलाई, राहुल यादव (30 वर्ष) निवासी शक्ति नगर सुपेला भिलाई, पंकज वर्मा (31 वर्ष) निवासी वार्ड-01 दुर्ग, अंकुर सोनी (20 वर्ष) निवासी सुभाष नगर उतई दुर्ग, शशांक सोनी, (22 वर्ष) निवासी सुभाष नगर उतई दुर्ग, राजू सिंह (27 वर्ष) निवासी वार्ड–11 दुर्ग, राहुल कुमार (36 वर्ष) निवासी वार्ड-01 दुर्ग, उज्जवल सिंह, (28 वर्ष) निवासी वार्ड-01 दुर्ग, दीपक टंडन (21 वर्ष) निवासी वार्ड-53 दुर्ग, बबलू बलाई (20 वर्ष) निवासी ग्राम कोमा उतई, रामकुमार राठौर, (26 वर्ष) निवासी वार्ड-34, दुर्ग, राकेश सेन (58 वर्ष) निवासी इंदिरा मार्केट दुर्ग, राम डंडे (22 वर्ष) निवासी कुम्हारी दुर्ग को गिरफ्तार कर संबंधित 22 बैंक खातों का विवरण एवं डिजिटल साक्ष्य जब्त किया गया है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles