CG News- आवास मित्र व समर्पित मानव संसाधन का मेरिट सूची तथा दस्तावेज सत्यापन हेतु पात्र अभ्यर्थियों के नाम की सूची जारी

CG News-आवास मित्र व समर्पित मानव संसाधन के लिए दस्तावेज सत्यापन ,पात्र अभ्यर्थी 23, 25 एवं 26 नवंबर को समय प्रातः 10ः00 से शाम 5ः00 बजे तक, कार्यालय जिला पंचायत सूरजपुर में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य करा सकते है।
CG News-जारी मेरिट सूची में भैयाथान जनपद पंचायत के सरल क्रमांक 1 से 164, ओड़गी जनपद पंचायत के सरल क्रमांक 1 से 144, प्रतापपुर जनपद पंचायत के सरल क्रमांक 1 से 56, प्रेमनगर जनपद पंचायत के सरल क्रमांक 1 से 88, रामानुजनगर जनपद पंचायत के सरल क्रमांक 1 से 52 तथा सूरजपुर जनपद पंचायत के सरल क्रमांक 1 से 220 तक के अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के मूल प्रति के साथ उक्त तिथियों पर दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है।
CG News-मेरिट सूची तथा दस्तावेज सत्यापन हेतु पात्र अभ्यर्थियों के नाम का अवलोकन www.surajpur.gov.in पर किया जा सकता है।
CG News-किसी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 9244049285 पर संपर्क कर सकते है।
कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा ब्लॉक सूरजपुर अंतर्गत सिलफिली, पंडोनगर और जयनगर क्षेत्र का दौरा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने प्राथमिक शाला कनकपुर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति , बच्चों के पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की क्लास भी ली। बच्चों से बातचीत कर उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और स्कूल की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पांडोनगर का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पडोनगर राष्ट्रपति भवन का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने पण्डो समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनके समस्याओं का जाना और इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सिलफिली के समीप पहाड़ गांव पर्यटन केंद्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने लटोरी तहसील एवम उप तहसील पिलखा अंतर्गत कनकपुर और जयनगर के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु धान खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित हो इसके लिए सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
जयवर्धन ने धान खरीदी केंद्र में किसानों से खरीदे गए धान के बारदाने का अवलोकन कर धान के गुणवत्ता को परखा, इसके साथ ही धान की नमी का आर्द्रता माप यंत्र में अवलोकन भी किया। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों को वास्तविक किसानों के रकबे की धान की खरीदी हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।









