CG News- छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी के बाद काम पर लौटेंगे सभी कर्मचारी

CG News- रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने आखिरकार अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद NHM संघ ने यह फैसला लिया। कल से सभी कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौट आएंगे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

CG News- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने NHM संघ के पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें चेतावनी दी थी कि हड़ताल की वजह से अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है।

CG News- मंत्री ने साफ कहा था कि अगर कर्मचारी आज शाम तक हड़ताल खत्म नहीं करते हैं, तो दो दिनों के भीतर नई भर्तियां शुरू कर दी जाएंगी। मंत्री के इस सख्त अल्टीमेटम के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

मालूम हो कि एनएचएम संघ ने आज ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की थी।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी थी कि एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से अस्पतला में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी तकलीफ हो रही है। मरीजों और उनके परिजनों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

मंत्री ने साफ कहा कि अगर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म नहीं की तो वे दो दिनों के अंदर नई भर्ती करना शुरू कर देंगे। मंत्री ने आज शाम तक ही सभी कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया था। मंत्री से मुलाकात के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।

एनएचएम कर्मचारी 10 सूत्री मांगो को लेकर पिछले कुछ दिनों से हड़ताल कर रहे थे। ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति, महिला कर्मियों के लिए विशेष अवकाश नीति, कर्मचारी का स्थायीकरण, 27% लंबित वेतन वृद्धि, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, संविलियन, ट्रांसफर और 10 लाख रुपये की कैशलेस मेडिकल बीमा की मांग रखी है। फिलहाल अभी उनकी एक भी मांग पर सहमती नहीं बन पाई है।

ऊर्जा विभाग के मण्डप में दर्शकों की भारी भीड़,माॅडल, कठपुतली, वीडियो, क्विज से बढ़ा आकर्षण

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles