Bilaspur- निगम ने चौक चौराहे पर जलाए अलाव,ठंड में लोगों को मिलेगी राहत

Bilaspur- आने वाले दिनों में बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के चौक चौराहों में नगर पालिक निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख स्थानों में अलाव से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी।

इससे पूर्व निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सभी जोन कमिश्नरों को चौक चौराहों में अलाव जलाने के निर्देश दिए थे।

नवंबर माह के अंत में ठंड ने अपना असर दिखाया था उसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड से लोगों को राहत मिली है पर आने वाले दिनों में पारा कम होने और शुष्क मौसम के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।

इसके अलावा बारिश के भी आसार है जिसे देखते हुए निगम प्रशासन ने सभी जोन के प्रमुख स्थान और चौक चौराहो पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है।

ताकि नागरिकों को बढ़ती ठंड में राहत मिल सकें। इसके लिए निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

पाकिस्तान: इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास आग का गोला बनी कार, 12 घायल/मृत

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles