Bihar Election Result : बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA पूर्ण बहुमत की ओर,महागठबंधन हुआ पीछे

Bihar Election Result : बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA पूर्ण बहुमत की ओर,महागठबंधन हुआ पीछे

पटना। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती चल रही है। रुझानों में NDA बहुमत के ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं महागठबंधन पीछे चल रहा हैं।

रुझानों में महुआ सीट पर उलटफेर जारी, LJP के संजय कुमार सिंह आगे
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 6, RJD 2, LJPRV 2, JD(U) 1 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

वोटों की गिनती जारी, आरा से BJP के संजय टाइगर आगे, कोचाधामन से RJD के मुजाहिद आलम आगे
शुरुआती रुझानों में BJP सबसे आगे, दूसरे नंबर पर आरजेडी

मोकामा से जदयू के अनंत सिंह आगे, तारापुर सीट से सम्राट चौधरी और छपरा सीट से राजद के खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं।

चनपटिया से जनसुराज के मनीष कश्यप आगे
AIMIM एक सीट पर आगे
अबतक 90 से ज्यादा सीटों के रुझान आए, AIMIM एक सीट पर आगे

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम पीछे
शुरूआती रुझानों में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में अलीनगर सीट से BJP की मैथिली ठाकुर आगे।
वहीं बांकीपुर से BJP के नितिन नवीन आगे चल रहे हैं।

Cg news: ढाई करोड़ की साइबर ठगी में आरक्षक गिरफ्तार, SP बनकर करता था ब्लैकमेलिंग

Related Articles