Income Tax Slabs: इनकम टैक्स स्लैब को लेकर हुई बड़ी घोषणा, 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं

Income Tax Slabs/वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसका सीधा असर देश की आम जनता पर पड़ेगा। लंबे समय से मांग की जा रही थी कि इनकम टैक्स में छूट की सीमा को बढ़ाया जाए।

Income Tax Slabs/12 से 16 लाख रुपये तक की आय पर 15 फीसदी टैक्स लगेगा। जबकि 16 से 20 लाख रुपये तक की आय पर 20 फीसदी टैक्स लगेगा। इसके अलावा 24 से 30 लाख तक की आय पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। यानी सरकार नया 25 फीसदी का एक स्लैब लेकर आएगी। नया टैक्स लगाने के बाद 18 लाख तक की कमाई पर सालाना 70,000 रुपये की बचत होगी। जबकि 12 लाख तक की सालाना कमाई पर 80 हजार रुपये की बचत होगी। वहीं 25 लाख रुपये की कमाई पर 1,10,000 रुपये की बचत होगी।

Income Tax Slabs/निर्मला सीतारमण ने किराए पर टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी है। वहीं शिक्षा के लिए भेजे गए पैसे पर टीडीएस हटा लिया गया है। टैक्स रिटर्न दाखिल करने की सीमा बढ़ाकर 4 साल कर दी गई है।

Income Tax Slabs/केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट भाषण में किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। सीतारमण ने कहा कि एग्रीकल्चर एसएमई और एक्सपोर्ट सहित हमारा ध्यान विकास के 4 इंजन पर रहा है। एग्रीकल्चर हमारे लिए पहला इंजन है।

Income Tax Slabs, Budget 2025-वित्त मंत्री ने कहा, ‘किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की जाएगी। इसके अलावा, बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा। किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना लाई जाएगी।

राजस्व विभाग के 7 कर्मचारियों को प्रमोशन.. संभागायुक्त ने जारी किया आदेश....पदोन्नति के बाद सभी को मिली नई जिम्मेदारी

Budget 2025-वित्त मंत्री ने आगे कहा कि पहले चरण में 100 विकासशील कृषि जिलों को शामिल किया जाएगा। खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता कै लिए राष्ट्रीय तेल मिशन को चला रही है।10 साल पहले हमने ठोस प्रयास किए थे और दलहन में आत्मनिर्भरता प्राप्त की थी। तब से आय में वृद्धि और बेहतर आर्थिक क्षमता की वृद्धि हुई है।

Budget 2025-उन्होंने कहा कि अब सरकार तुअर, उड़द और मसूर पर ध्यान दे रही है। इसका विवरण दिया गया है। केंद्रीय एजेंसियों में पंजीकरण और करार करने वाले किसानों से 4 साल के दौरान एजेंसियां दलहन खरीदेंगी।

Budget 2025-वित्त मंत्री ने कहा, ‘यह बजट सरकार की विकास को बढ़ाने, सभी के डेवलपमेंट, मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने के लिए समर्पित है। हमने इस सदी के 25 साल पूरा करने जा रहे हैं। हमारी विकसित भारत की उम्मीदों ने हमें प्रेरणा दी है। हमारी अर्थव्यवस्था सभी बड़ी इकोनमी में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।’

Budget 2025-वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत ऐसे 100 जिलों को चुना जाएगा। ये ऐसी जगह होंगी, जहां पर उत्पादकता कम है। इससे वहां पर उत्पादकता बढ़ाने, खेती में विविधता लाने, सिंचाई और उपज के बाद भंडारण की की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *