डकैती को अंजाम देने से पहले 11 खूंखार आरोपी गिरफ्तार…पिस्टल,कारतूस,कट्टा,तलवार,फरसा बरामद…एसपी ने बताया…एटीएम लूटने का था प्लान

आरोपियों से कार,तलवार,पिस्टल,कारतूस,मैगजीन,फरसा बरामद

बिलासपुर—बिलासपुर पुलिस टीम ने बडी कार्रवाई कर बड़े अंजाम देने से पहले ही खतरनाक हथियार के साथ 11 खूंखार आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपयों से एक पिस्टल,2  मैगजीन, 10  जिंदा कारतूस, 6 देशी कट्टा,एक तलवार,एक धारदार चाकू, दो फरसा एक कार समेत 10 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अपराध का पर्याय मिनीबस्ती जरहाभाटा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा किया कि 23 अगस्त 24 को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़े अपराध को अंजाम देने से पहले ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी पुलिस मिली। पुख्ता प्रमाण के बाद आरोपियों को पकड़ने टीम का गठन किया गया। इस दौरान आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखने गुप्तचरों को छोड़ा गया। जानकारी मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे और उसके साथी जतिया तालाब के पास बैठे है।

आरोपियों की रेकी

मुखबीर ने यह भी बताया कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। आरोपियों के पास खतरनाक हथियार भी है। खुलासा में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बाया कि एसीसीयू और सिविल लाईन की संयुक्त टीम ने पुख्ता खबर के बाद मिनीबस्ती जरहाभाठा जतिया तालाब के आसपास क्षेत्र की घेराबन्दी कर औचक धावा बोला।

आरोपियों ने बताया दहलाने वाली जानकारी

घेराबन्दी अभियान के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम के जवानों ने आरोपियों का पीछा कर धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी स्वराज कुर्रे ने बताया कि पिस्टल और कारतूस भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर से खरीदा है। दोनो हथियार को ससुराल में छिपाकर रखा है।

CGPSC Interview: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग 2023 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी

डकैती की योजना बनाते पकड़ाए

पुलिस कप्तान ने जानकारी दिया कि आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी, राज ठाकुर, भोलू उर्फ सुमित जायसवाल और विजय कुमार तोमर ने भी  पूछताछ में बताया कि उन्होने भी हथियार अवधपुरी भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर से खरीदा है। स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बडे सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाश कुर्रे, रितेश उर्फ चिटू अग्रवाल, अश्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरु चौक एटीएम में डकैती की योजना तैयार कर रहे थे।

खतरनाक हथियार बरामद

सभी आरिपियों को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों से एक नग पिस्टल 2 मैगजीन, 9 जिन्दा कारतूस, 6  देशी कट्टा, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, 1 तलवार, 1 चाकू, 2 फरसा, 10 मोबाईल,1 मारूति कार जब्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता,ठिकाना

1)  स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
2) राज उर्फ बडे सिदारनिवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर ।
3) मनोज कोशले उर्फ महराज कोशलेनिवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन।                                                             4) दिलीप बंजारे पिता कृष्णा बंजारे निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन ।                                                              5) विकास उर्फ विक्की बंजारे पिता कृष्णा बंजारे निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा ।
6) सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा सिविल लाईन।
7) रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल पिता घनश्याम निवासी कम्पनी गार्डन के सामने सिविल लाईन।
8)अश्वनी रात्रे उर्फ राजा निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा थाना सिविल लाईन ।
9) विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर निवासी नागौद सतना मध्यप्रदेश।
10) मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह निवासी नया बस स्टैण्ड तिफरा ।
11). सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल निवासी जबड़ापारा सरकण्डा।

भिलाई में बिलासपुर पुलिस का छापा...कच्ची महुआ शराब किया गया जब्त...आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज

कार्रवाई मे शामिल अधिकारी और जवान

पुलिस कप्तान रजनेशन ने बताया कि पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस कप्तानअनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन ,उमेश कुमार गुप्ता , प्रभारी ए.सी.सी.यू.राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्या, एसीसीयू.और सिविल लाईन स्टाॅफ की अहम् भूमिका रही। सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles