CG News: जांच टीम ने अल्ट्रा टेक सीमेंट प्लांट का किया निरीक्षण,कमियों को दूर करने नोटिस जारी

CG News: बलौदाबाजार।कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार संयुक्त दल द्वारा शुक्रवार को कारखाना अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड कुकुरडीह का निरीक्षण किया गया।

कारखाने में संग्रहित अपशिष्ट पदार्थों के रख-रखाव के संबंध में पायी गई कमियों को दूर करने हेतु कारख़ाना प्रबंधन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

इस दौरान जांच दल द्वारा कारखाने में स्थापित  शेड की जांच की गई एवं संग्रहित अपशिष्ट पदार्थो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

अपशिष्ट पदार्थो के बेहतर रख- रखाव सहित अन्य सुरक्षा मानको के सम्बन्ध मे जरुरी निर्देश दिये गए। नोटिस के सम्बन्ध मे कमियों को दूर नहीं किए जाने पर कारखाने के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।

जाँच दल में उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी तथा खनिज विभाग के अधिकारी शामिल थे।

CRPF जवानों से भरी बस पलटी, 4 गंभीर घायल

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *