Chhattisgarh Weather Update February 2026, प्रदेश में बना रहेगा शुष्क मौसम, अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। इन प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन अगले दो दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा।

Chhattisgarh Weather Update February 2026।रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है और मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी का पहला पखवाड़ा इसी तरह शुष्क बीतने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Update February 2026।हालांकि, उत्तर से आ रही हवाओं के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
बीते 24 घंटों की बात करें तो पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सरगुजा संभाग का अंबिकापुर 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।
राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है।
रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उससे लगे उत्तर पाकिस्तान के ऊपर स्थित है।
इसके साथ ही एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। इन प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन अगले दो दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा।Chhattisgarh Weather Update February 2026









