CG weather: अगले दो दिन मौसम साफ, लेकिन दिवाली के दिन इन हिस्सों में बिगड़ सकता है मौसम

Cg weather।रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम में ठहराव आने के कारण गर्माहट बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में भले ही करीब 9 डिग्री सेल्सियस का अंतर हो, लेकिन दोनों समय गर्मी का एहसास हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद दिवाली के दिन राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर झारखंड के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इसके प्रभाव से शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर का मौसम:

आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रह सकता है।

दिवाली से बिगड़ेगा मौसम:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों के बाद यानी 20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम बिगड़ सकता है।

इस दौरान इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश भी दर्ज की जा सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद है।

पीएलएफएस 2025 के आंकड़ों में दिखा सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

× Promotion