Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से इन राज्यों में बारिश की संभावना,देखे IMD Alert

Weather Update, IMD Alert: भोपाल। देश में इन दिनों कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का कहर जारी है। उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदलाव दिख रहा है।

Weather Updateदिल्ली, यूपी और राजस्थान में धूप निकलने से ठंड कम हुई है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तीखी धूप झेलने के बाद तापमान में गिरावट हुई है।

मध्यप्रदेश में दो-तीन दिनों से निकल रही तीखी धूप के बाद भोपाल का तापमान लुढ़का नजर आया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिन के तापमान में  लगभग 5:30 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दिखी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव दिखा है। बता दें कि, उत्तरी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राजधानी का तापमान गिराया है।

कश्मीर घाटी और हिमाचल में हुई बर्फबारी के चलते राजधानी समेत प्रदेश भर के जिलों में तापमान में गिरावट दिखी है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

बता दें कि, एमपी में 16 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। विभाग का कहना है कि, 8 फरवरी को फिर से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा, जिसके चलते एक बार फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव दिखेगा।

छत्तीसगढ़ में भी बीते कुछ दिनों से तीखी धूप के चलते गर्मी झेलने के बाद अब तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

CG News: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत! स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान पाठक गिरफ्तार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में दिख रही है। बता दें कि, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है।

हालांकि,  दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग का कहना है कि, 3 दिन के बाद रात के तापमान में भी लगातार वृद्धि होगी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बालोद में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान बलरामपुर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *