बेहतर वित्तीय प्रबंधन का कमाल,महीने के पहली तारीख को मिल रहा निगम कर्मियों को वेतन

बिलासपुर बेहतर वित्तीय प्रबंधन का कमाल है की पिछले तीन महीने से बिलासपुर नगर निगम के कर्मचारियों के खाते में महीने के पहली याने 1 तारीख को वेतन ट्रांसफर कर दिया जा रहा है जिससे निगम कर्मी काफी खुश है। बेहतर रणनीति और वित्तीय प्रबंधन से निगम वित्तीय व्यवस्था सुदृढ़ हुआ है।
 
समस्त राजस्व की वसूली को प्राथमिकता में रखते हुए मिशन मोड में काम किया जा रहा है। निगम कमिश्नर अमित कुमार बकायदा इसकी रोजाना समीक्षा करते है।
 
जनवरी माह में निगम कर्मियों को 3 करोड़ 35 लाख 84 हजार रूपये वेतन का भुगतान किया गया है। इसी तरह पिछले साल के दिसंबर और नवंबर माह में क्रमशः 3 करोड़ 26 लाख 60 हजार और 3 करोड़ 35 लाख 6 हजार रूपये का वेतन भुगतान 1 तारीख को की गई है।
 
   राजस्व को बढ़ाने के तहत वसूली का रोजाना रिपोर्ट सभी जोन द्वारा भेजा जाता है,जिसकी समीक्षा करते हुए निगम कमिश्नर कम वसूली पर सवाल जवाब भी करते है। इससे पहले निगम कमिश्नर ने राजस्व वसूली मे विशेष ध्यान देते हुए शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए थे,ताकि निगम की आर्थिक स्थिति और भी बेहतर हो।
 
 ऑनलाइन टैक्स,माॅनिटरिंग से सुधरी व्यवस्था
 
 नगरीय निकाय के मजबूत होने का मुख्य आधार राजस्व होता है, जिसके बेहतर होने से निकाय और जनहित के सभी कार्य निर्बाध रूप से संचालित होता है। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने इस पर विशेष कार्य योजना बनाकर अभियान की तरह संचालित किया, जिससे राजस्व आय बढ़ी और निगम आर्थिक रूप से सक्षम बना। सबसे पहले नागरिकों को सुविधा प्रदान करते हुए सभी प्रकार के टैक्स के लिए ऑनलाइन सर्विस शुरू की गई,नागरिकों को घर बैंठे भुगतान करने की सुविधा मिलने से वसूली का प्रतिशत बढ़ा। ऑनलाइन टैक्स के ज़रिए अब तक 279 करदाताओं ने 19 लाख 68 हजार का के टैक्स का भुगतान किया है। इसके बाद सभी वार्डों में शिविर लगाया गया और सभी आरआई और एआरआई डोर टू डोर संपर्क कर वसूली में लगे है।
 
 पिछले तीन महीने में 14 करोड़ से अधिक की वसूली
 
नगर निगम बिलासपुर द्वारा पिछले तीन महीने नवंबर,दिसंबर और जनवरी में 14 करोड़ 42 लाख 11 हजार की वसूली की गई है। जिसमें नवंबर माह में 3 करोड़ 83 लाख 82 हजार रूपये, दिसंबर में 5 करोड़ 31 लाख 84 हजार और इस साल के जनवरी माह में 5 करोड़ 26 लाख 45 हजार रूपये की वसूली की गई है। वहीं अगर जोन स्तर का रिपोर्ट देखे तो पिछले पांच महीने में जोन 2 में सबसे अधिक 3302 लोगों से राजस्व की वसूली की गई है।
अलग अलग ठिकानों में संयुक्त टीम का धावा...6 लाख का धान बरामद..खाद्य नियंत्रक ने किया सावधान..सख्त होगी कार्रवाई

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *