Old Tax Regime- क्या पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म हो जाएगी? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब

सरकार फिलहाल पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म करने पर विचार नहीं कर रही

Old Tax Regime/वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बजट 2025-26 पेश करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में सबसे बड़ा ऐलान नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) से संबंधित था

Old Tax Regime-जिसमें 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया। इस बदलाव ने मिडल क्लास और वेतनभोगियों को राहत दी है, लेकिन एक बड़ा सवाल उठ रहा था कि क्या सरकार पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) को खत्म करने की योजना बना रही है?

Old Tax Regime-फाइनेंशियल बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार फिलहाल पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म करने पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि देशभर के 75 प्रतिशत टैक्सपेयर पहले ही पुरानी टैक्स व्यवस्था को छोड़कर नई टैक्स व्यवस्था में शिफ्ट हो चुके हैं।

Old Tax Regime-सरकार को उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी लोग पुरानी व्यवस्था को छोड़कर नई व्यवस्था का चुनाव करेंगे।

Old Tax Regime-फिनांशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई टैक्स व्यवस्था में किसी भी प्रकार की टैक्स छूट लेने के लिए निवेश की जरूरत नहीं होती, जिससे छोटे और मिडल क्लास टैक्सपेयर को काफी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि अब 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिससे टैक्स बचाने के लिए निवेश की टेंशन खत्म हो गई है। साथ ही, वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि होम लोन पर मिलने वाली टैक्स छूट कम होने की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हम घर टैक्स बचाने के लिए नहीं, बल्कि रहने के लिए खरीदते हैं।

इस बजट को लेकर एक्सपर्ट्स ने इसे 10 में से 8 अंक दिए हैं, क्योंकि इससे जहां एक ओर आम आदमी के हाथ में ज्यादा पैसे आएंगे, वहीं दूसरी ओर जीडीपी की रफ्तार भी बढ़ेगी। हालांकि, पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म करने का सवाल फिलहाल टल गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में इसमें बदलाव हो सकता है।

बजट 2025 ने नई टैक्स व्यवस्था को लेकर काफी सकारात्मक संकेत दिए हैं, जो टैक्सपेयर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

विश्रामपुरी की ईश्वरी ने बिहान से जुड़ कर बदली अपनी तक़दीर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *