Rule Changes from 1st February : कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता

Rule Changes from 1st February : आज से साल 2025 का दूसरा महीना यानी फरवरी शुरू हो गया है। पैसों से जुड़ी गतिविधियों के लिए आज का दिन बहुत अहम है। आज से कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम लोगों की जेब पर असर डालेंगे। आज का सबसे बड़ा इवेंट बजट है।

Rule Changes from 1st February।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट संसद में पेश करेंगी। इस बजट में आज आदमी की जेब से जुड़ी कई सारी घोषणाएं हो सकती हैं।

Rule Changes from 1st February।वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट आज संसद में पेश होने जा रहा है। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगी।

उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री इनकम टैक्स की मूल छूट सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर सकती है।

इससे करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक की इनकम पर 25 फीसदी का नया टैक्स स्लैब आ सकता है।

देश में आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की गिरावट आई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये हो गई है। यह पहले 1804 रुपये का मिल रहा था। वही, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

यूपीआई यूजर्स के लिए आज से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कुछ यूपीआई ट्रांजेक्शन को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है।

खनिज विभाग की कार्रवाई में सपड़ाए वाहन मालिक...हाइवा,टिप्पर समेत जेसीबी बरामद..सभी वाहन स्थानीय पुलिस के हवाले 

NPCI के नए नियम के अनुसार, 1 फरवरी से स्पेशल कैरेक्टर्स से बनी यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी से होने वाले लेनदेन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

आज से उसी यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी से लेनदेन हो पाएगा जो केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर्स (अक्षर और अंक) के इस्तेमाल से बनी है। 

कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 फरवरी, 2025 से अपने सामान्य फीचर्स और शुल्कों में बदलाव लागू कर दिया है। ये बदलाव फ्री एटीएम लेनदेन लिमिट, डिमांड ड्राफ्ट, RTGS, IMPS, चेकबुक जैसी बैंकिंग सेवाओं से संबंधित हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *