Narayanpur News: पार्षद पद के लिए 36 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

नगर पालिका परिषद निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने जानकारी दी है कि नाम वापसी के पश्चात पार्षद पद के अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

अध्यक्ष पद के लिए अभ्यथियों का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी इन्द्रप्रसाद बघेल को कमल का फूल और इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी सुनीता मांझी को हाथ छाप आबंटित किया गया है।

 प्रकार सभी 15 वार्डों के लिए 36 अभ्यथियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक 01 नयापारा के लिए पार्षद पद के लिए अनिता कोरेटी को कमल का फूल और जयसवाल वट्टी हाथ छाप, वार्ड क्रमांक 02 डी.एन.के. कॉलोनी हेतु रीता मण्डल को कमल का फूल, शालिनी कर्मकार को दर्जी, नीतू देवनाथ को हाथ छाप और हेमलता माने को झाडू छाप, वार्ड क्रमांक 03 तहसीलपारा के लिए संगीता जैन को कमल का फूल और अजहरीखातुन अली को हाथ छाप।

वार्ड क्रमांक 04 बंगलापारा के लिए कृति पोटाई को कमल का फूल और पूर्णिमा बघेल को हाथ छाप, वार्ड क्रमांक 05 सिंगोड़ीतराई के लिए संतोष कुमार गोटा को कमल का फूल, अनिता सेठिया को को हाथ छाप और हेमलता राणा को झाडू, वार्ड क्रमांक 06 बजार पारा के लिए अर्जुन देवांगन को दर्जी छाप, संजय नंदी को कमल का फूल और प्रतिमा ठाकुर को हाथ छाप,।

वार्ड क्रमांक 07 बखरूपारा के लिए कमलापति मिश्रा को कमल का फूल और प्रमोद नेलवाल को हाथ छाप, वार्ड क्रमांक 08 पटेलपारा के लिए नेहा कश्यप को कमल का फूल और मिथलेश्वरी को हाथ छाप, वार्ड क्रमांक 09 जगदीश मंदिर के लिए जयप्रकाश शर्मा को कमल का फूल और बोधन देवांगन को हाथ छाप, वार्ड क्रमांक 10 मुरियापारा के लिए देवगन नाग को कमल का फूल और विजय कुमार सलाम को हाथ छाप, वार्ड क्रमांक 11 के लिए रमशीला नुरेटी को कमल का फूल और सोनिका पोर्ते को हाथ छाप, वार्ड क्रमांक 12 के लिए प्रवीण गोलछा को कमल का फूल और रूपेश देवांगन को हाथ छाप, वार्ड क्रमांक 13 कुम्हार पारा के लिए कौशल कुमार बघेल को कमल का फूल, तरूण कुमार देहारी को हाथ छाप और पिलाबाई टेकाम को झाडू छाप, वार्ड क्रमांक 14 साकड़ीबेड़ा के लिए गोविन्द राम भोयर को कमल का फूल और अरविन्द पोटाई को हाथ छाप और वार्ड क्रमांक 15 डुमरतराई के लिए हेमन्त पात्र को कमल का फूल, राखी राना को हाथ छाप और संजय कुमार ध्रुव को झाडू छाप चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

5वीं पास नशेड़ी ने लगाया दिमाग...शराब के लिए कराया अपना ही अपहरण...फिरौती में मांगा 50 हजार..तीन लोग गिरफ्तार

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *