Exams In February: सीबीएसई, CISCE बोर्ड समेत देश के विभिन्न राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं भी इसी महीने से

Exams In February: छात्रों के लिए फरवरी का महीना परीक्षा का महीना माना जाता है। इस महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक कई बड़ी परीक्षाएं होती हैं।

Exams In February: सीबीएसई, CISCE बोर्ड समेत देश के विभिन्न राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं भी इसी महीने से शुरू होती हैं और तो और प्रतियोगी परीक्षा का आगाज भी होता है। इस साल भी फरवरी महीने में कई परीक्षाएं हैं। आइए, जानते हैं 2025 में फरवरी महीने में कौन-कौनसी बड़ी परीक्षाएं हैं- 

Exams In February: शुरू करते हैं बोर्ड परीक्षाओं से तो इस महीने सीबीएसई, CISCE, यूपी बोर्ड, बिहार बोर्ड, झारखंड और एमपी बोर्ड की परीक्षाएं हैं। सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 18 मार्च तक चलेंगी।

Exams In February: वहीं सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। 

Exams In February: ISC की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी और 5 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। ICSE की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च 2025 तक चलेंगी।

वहीं यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेंगी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेंगी।

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 25 फरवरी को खत्म होंगी। झारखंड बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2025 तक चलेंगी। झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2025 तक चलेंगी। वहीं एमपी बोर्ड की परीक्षा शेड्यूल में हाल ही में बदलाव किया गया है। नया अपडेट यहां देखें 

CG NEWS:सरकार के इंजन का यह डिब्बा सात महीने से एक्स्ट्रा लोड का शिकार होते हुए बेलगाम .. पढ़े पॉइंट-टू-पॉइंट छोटी सी रपट 

फरवरी महीने में न सिर्फ बोर्ड परीक्षाएं हैं बल्कि इस महीने कई प्रतियोगी परीक्षाएं (Competitive Exams) भी हैं।

एमपी लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा। वहीं इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 09 फरवरी 2025 को किया जाएगा और एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा (SSC GD Constable Recruitment Exam) का आयोजन- 4 से 25 फरवरी, 2025 तक किया जाएगा।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *