Makar Sankranti 2025: कुछ उपायों को करने से जीवन से कष्टों से मुक्ति मिलती है

Makar Sankranti 2025,Makar Sankranti Upay: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। पंजाब में इसे लोहड़ी पर्व, केरल में पोंगल और गुजरात में उत्तरायण के नाम से मनाया जाता है।

Makar Sankranti 2025,Makar Sankranti Upay।इससे जुड़ी कई मान्यताएं हैं। इस दिन दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।

Makar Sankranti 2025,Makar Sankranti Upay।तिल के बिना मकर संक्रांति का पर्व अधूरा माना जाता है। इस दिन लोग न सिर्फ तिल का सेवन करते हैं बल्कि इसका दान भी करते हैं।

देवी-देवताओं को भी तिल से बनी मिठाइयां अर्पित की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार तिल से जुड़े कुछ उपायों को आजमाकर जातक अपना भाग्योदय कर सकते हैं। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा भी बरसती है। सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।

मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन जल में काले तिल को सूर्यदेव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से जीवन में सफलता के योग बनते हैं। कष्ट दूर होते हैं।

मकर संक्रांति के दिन वृषभ राशि के जातकों को पानी में तिल डालकर नहाना चाहिए स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही बढ़ाएं दूर होती हैं। भाग्य का साथ मिलता है। नकारात्मक ऊर्जाओं से छुटकारा मिलता है।

मिथुन राशि के जातक इस दिन गाय को तिल और गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं। ऐसा करने से अन्न और धन का भंडार हमेशा भरा रहता है।

Weight Loss Tips in Hindi : क्या सिर्फ एक्सरसाइज से घटेगा वजन? जानिए कैसे शहद-काली मिर्च वाला पानी बन सकता है वेट लॉस का गुप्त हथियार

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन पानी में तिल डालकर स्नान करना चाहिए। इसके अलावा तिल का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातक इस दिन का तिल का दान करें। रिश्तेदारों और प्रियजनों को तिल से बनी मिठाइयां बांटें। सूर्य देव को तिल के लड्डू का भोग अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को काला तिल अर्पित करें। ऐसा करने से तरक्की और धनलाभ के योग बनते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि के जातक तिल और गुड़ का दान करें। सूर्य देव को काला तिल और गुड़ अर्पित करें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। भोग में तिल और गुड़ से बनी मिठाइयां अर्पित करें। ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर संक्रांति के दिन  गुड और तिल का सेवन जरूर करें। जरूरतमंदों के बीच इसका दान भी करें। ऐसा करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल का दान जरूर करें। ऐसा करने से सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है।

भगवान महाकाल के दरबार में दीप्ति शर्मा: भस्म आरती में हुई शामिल, मंदिर समिति ने सम्मानित किया

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को भी इस दिन तिल का दान जरूर करना चाहिए। जल में काला तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *