
ChhattisgarhBusinessJob/VacancyLifestyleReligion
लुटेरों ने मालिक को मारा पेट में गोली..13 लाख लूटा..फिर पुलिस का बोर्ड लगाकर हुए फरार..3 महिला समेत 8 गिरफ्तार
13 लाख की लूट और हत्या मामले में हथियार के साथ पकड़ाए आरोपी
झारखण्ड— रांची पुलिस ने बीते साल 30 दिसम्बर को पंडरा इलाके में 13 लाख की लूट और हॉटल मालिक को गोली मारने के प्रकरण का खुलासा किया है। पुलिस ने हथियार समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसयूवी भी बरामद किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार गैंग में शामिल तीन महिलाओं को भी हिरास्त में लिया गया है।
रांची पुलिस ने पंडरा इलाके में बीते साल 30 दिसम्बर को लूटपाट और हॉटल मालिक को गोली मारने में शामिल आरोपियों के गैंग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आठ आरोपियों में तीन महिलाए शामिल हैं। आरोपियों से 13 लाख लूट की रकम से करीब ढाई लाख रूपयों समेत कई हथियार और एक एसयूवी बरामद किया है।
तीन महिला समेत आठ गिरफ्तार
रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर घटना की जानकारी साझा किया। उन्होने बताया कि घटना में शामिल लूट गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होने बताया कि घटना का मास्टर माइंड चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा पहले आईटीसी कंपनी के विक्रेता के यहां काम करता था। उसे अच्छी तरह से जानकारी थी कि कारोबारी का मैनेजर दुकान में सेल से जमा होने वाली राशि आईसीआईसीआई बैंक में जमा करता जाता है। सोमवार को सर्वाधिक रूपया बैंक में जमा किया जाता है। क्योंकि दो दिनों के सेल होता है।
घटना की जानकारी
30 दिसंबर सोमवार को करीब 12 बजे आईटीसी विक्रेता का मैनेजर सुमित आईसीसीआई बैंक में रूपया जमा करने पहुंचा। बैंक पहुंचने के बाद मैनेजर सुमित ने कार की पिछली सीट पर रुपया निकालने लगा। इसी दौरान दो आरोपी पिस्टल लेकर टूट पड़े। अपराधियों ने सुमित से बैग और कार के भीतर धकेल दिया। घटनास्थल के पास मौजूद होटल मालिक आरोपियों से भिड़ गए। और फिर अपराधी पेट में गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस का लगाया बोर्ड
पत्रकारों को चन्दन कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने भागने के दौरान एसयूवी पर पुलिस का बोर्ड लगया था। इससे उन्हें घटना को अंजाम देने के बाद भागने में आसानी हुई।
आरोपियों का नाम
गिरफ्तार किए गए अपराधियों का नाम रामगढ़ नयासराय स्थित सीसीएल कॉलोनी निवासी राजेश श्रीवास्तव उर्फ राजेश सिंह, रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित कमड़े निवासी घटना का मास्टर माइंड चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा है। इसके अलावा पुलिस ने लालपुर निवासी संतोष कुमार सिंह, पंडरा थाना क्षेत्र सर्वेश्वरी नगर निवासी कारू सिंह, सुखदेव नगर निवासी कारू साव, पूनम देवी, नीलम देवी और कमड़े निवासी साधना सिंह उर्फ प्रीति सिन्हा को गिरफ्तार किया है।