सामुहिक मारपीट के आरोपी गिरफ्तार…अलग अलग अपराध में पकड़ाए 5 आरोपी…तारबाहर पुलिस की कार्रवाई
अलग अलग प्रकरण में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर—-तारबाहर पुलिस ने थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले आरोपियों पर कड़ा प्रहार किया है। अलग अलग मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार है। पुलिस ने आरोपियों से तलवार,चाकू,राड समेत घटना में उपयोग किये गए घातक हथियार भी बरामद किया है। पकड़े गए पांचों आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) गुलशन हाडलेशकर पिता राजेंद्र हाडलेशकर निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर
2)- अभय चौहान पिता रंजीत चौहान निवासी रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर
3) मोहम्मद इमरान पिता मोहम्मद इकबाल निवासी गोविंद नगर
4) अमरजीत यादव पिता अक्षय यादव निवासी थाना सिरगिट्टी
5) अंकुश यादव पिता सुरेश यादव निवासी टिकरापारा यादव मोहल्ला सिटी कोतवाली
सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने के जुर्म में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो पक्षों में मारपीट के अलावा डिपोपारा में रात्रि मे खड़े ऑटो पर तोड़फोड़ किया था। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग प्रकरणों में कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से 2 चाकू, एक तलवार दो लोहे का राड समेत अन्य सामग्री जप्त किया । सभी आरोपियों को पृथक पृथक मामलों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।









