DRM ने कहा…एअरपोर्ट जैसा तैयार होगा बिलासपुर स्टेशन…जल्द शुरू हो जाएगी कटनी तीसरी लाइन… इस बात पर हुई चर्चा
16 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा विकास

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मंडल रेल प्रबंधक ने अधोसंरचना विकास के साथ यात्री सुविधा को बताया मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता |*
बिलासपुर— शुक्रवार को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक हुई। डीआरएम प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अमृत भारत स्टेशन योजना विकास पर जमकर चर्चा हुई। डीआरएम ने इस दौरान मण्डल के एक एक स्टेशन पर किये जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। सलाहकार समिति के सदस्यों ने जनता की अपेक्षाओं से अधिकारियों को अवगत कराया।अधिकारियों ने बताया कि जनता की मंशानुरूप स्टेशन का विकास एअरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा है। जल्दी अनूपपुर कटनी तीसरी लाइन का पूरा कर लिया जाएगा।
शुक्रवार की सुबह मंडल सलाहकार समिति की बैठक आयोजन डीआरएम प्रवीण पाण्डेय की अगुवाई में हुई। बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक एम के सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ प्रकाश चंद्र त्रिपाठी और अन्य शाखाधिकारियों ने शिरकत किया। इसके अलावा मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के कुल 13 सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में अखिल अग्रवाल कोरबा, अनुज सेन उमरिया, अखिलेश सोनथालिया बिलासपुर, राकेश गुप्ता शहडोल, सुनील खरे शहडोल, प्रांजल संजय तामस्कर रायगढ़, जितेंद्र कुमार गुप्ता उमरिया समेत कुल 7 सदस्यों ने भी भाग लिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अनुराग कुमार सिंह ने मंडल की उपलव्धियों और आगामी कार्य-योजनाओं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनो मे कराई जानी वाली विकास कार्यो से अवगत कराया। सलाहकार समिति के सदस्यों ने भेजे गये एजेंन्डा और सुझावों पर विस्तार के साथ चर्चा की ।
बैठक में शामिल सदस्यों ने मंडल में हो रहे विकास कार्यों, उपलब्धियों और यात्री सुविधाओं की प्रशंसा की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से संबन्धित मुद्दों के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया। विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं के साथ रेलवे विकास से संबंधित अनेक मुद्दों से अवगत कराया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने सभी सदस्यों को उनकी सक्रियता पूर्वक की गई सकारात्मक पहल के लिए बधाई दी | उन्होने मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास के अंतर्गत तीसरीलाइन, चौथीलाइन के कार्यों से अवगत कराया | साथ ही मंडल की प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से बताया | उन्होने कहा कि अनूपपुर-कटनी तीसरी लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है | इसी प्रकार बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य भी लगभग पूरे होने की ओर अग्रसर है |
उन्होने बताया कि निश्चित रूप से विकास कार्य के दौरान यात्रियों को परेशानी हुई है। बावजूद इसके जनता से भरपूर सहयोग मिला। सभी स्टेशनों में यात्री सुविधा का विकास व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं | 16 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सर्व सुविधायुक्त बनाने का कार्य चल रहा है। बिलासपुर स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह बनाने का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है | अनूपपुर-कटनी तीसरी लाइन तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन का कार्य पूरा होते ही पूरे मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में कनेक्टिंग ट्रेनों का परिचालन संभव होगा | साथ ही यात्री गाड़ियों का समयबद्ध परिचालन भी सुनिश्चित होगा |


