पीकेएसवाय के तहत वरीयता सूची का प्रकाशन..कौशल परीक्षा 22 नवम्बर को

कोरिया ।प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (डब्लूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0) के तहत बैकुण्ठपुर और भरतपुर (एमसीबी) परियोजनाओं में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

जिला कोरिया के उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक डब्लूसीडीसी से मिली जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में डब्लूडीटी सदस्य (यांत्रिकी, आजीविका और समूह विकास) के पदों पर पात्र अभ्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के अंक के आधार पर वरीयता सूची के अनुसार 1: 3 में अभ्यर्थियों का मूल प्रमाण पत्र के साथ कम्प्यूटर कौशल परीक्षा हेतु दिनांक 22 नवम्बर को को एनआईसी में 11 बजे आयोजित की गयी है। के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

अभ्यर्थी सूची का अवलोकन जिला कोरिया की आधिकारिक वेबसाइट www.korea.gov.in और जिला एमसीबी की वेबसाइट www.manendraghar-chirimiri-bhartpur पर कर सकते हैं।

CG NEWS:सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बनाया गया एक नियम कागजों में सिमटा.. अब सुधार की उम्मीद ..?

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles