CG Paddy Purchase- 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मिलेगा मूल्य

CG Paddy Purchase-बलरामपुर/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक होने वाली धान उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। जिले में 49 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी।

जिले में धान उपार्जन के लिये 50 हजार 660 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है जिसमें गत विपणन वर्ष की तुलना में 03 हजार 980 नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेतृत्व में शासन द्वारा किसानों से कृषक उन्नति योजना के तहत  3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी शुरू हो जायेगा। राज्य शासन ने धान का अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी निर्धारित की गई है।

धान कॉमन के लिए 2300 रुपए प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड ए के लिए 2320 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। उपार्जन हेतु लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 2 टोकन तथा बड़े किसानों के लिए 3 टोकन जारी किए जाएंगे। धान खरीदी के लिए किसानों को न्यूनतम 7 दिवस के बाद का टोकन जारी किया जाएगा।

इसके साथ ही धान उपार्जन में आने वाली कठिनाईयों के टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जिसमें किसान 1800-233-3663  संपर्क कर  अपनी समस्या का निदान कर सकते है। कलेक्टर श्री एक्का ने धान खरीदी केन्द्र में सतत निरागनी रखने के साथ ही अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए है।

पीड़िता को घर से भगाया...सतारा में पकड़ा आरोपी...आरोपी ने बलात्कार का जुर्म किया कबूल...पीड़िता परिजनों के हवाले

साथ ही खरीदी केन्द्रों में किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना न पड़े इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सभी  आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही उन्होंने किसानों के लिए पेयजल, छाया, सामान्य मेडिकल किट रखने के निर्देश दिए है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles