आपरेशन प्रहारः टिकरापारा में पुलिस का धावा…घर से कच्ची शराब बरामद…न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया आरोपी
चोरी छिपे शराब बेचते पकड़ाया आरोपी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर— सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान आरोपी समेत करीब 6 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। आरोपी का नाम टिकरापारा निवासी अमित कुमार यादव है। अमित को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार’ के तहत थाना क्षेत्र के टिकरापारा में धावा बोला। इसके पहले मुखबीर ने बताया कि आरोप चोरी छिपे शराब की बिक्री कर रहा है। खबर के बाद कोतवाली पुलिस टीम ने टीम बनाकर आरोपी के टिकरापारा स्थित ठिकाने पर धावा बोला। आरोपी अमित कुमार यादव को घेराबन्दी कर धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने करीब 6 लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया है। आबकारी की धारा 34 (2) के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है।









