रिंकू सिंह से सगाई की खबरों पर क्या बोले प्रिया सरोज के पिता

जौनपुर। सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबरों का सांसद के पिता केराकत से विधायक तूफान सरोज ने खंडन किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी तक सगाई नहीं हुई है।

हां, दोनों आपस में शादी के लिए सहमत हैं, इसलिए मैंने गुरुवार को रिंकू के पिता से इस विषय में शुरुआती बातचीत की है। वह भी इस रिश्ते के लिए सहमत हैं।

तूफान सरोज ने कहा, “इस शादी को लेकर दोनों बच्चे आपस में सहमत थे। दोनों ने कहा कि यदि अभिभावक चाहेंगे तो हम शादी के बंधन में बंधेंगे। अभी सगाई नहीं हुई है।

अभी सिर्फ पहले स्तर की वार्ता हुई है। यह तो मीडिया में तमाम तरीके की बातें हुईं। अभी सगाई नहीं हुई है। पहले चरण की वार्ता हो गई है। यह वार्ता सार्थक रही है। आगे जो भी होगा आप सब को मालूम हो जाएगा।”

उन्होंने कहा, “मेरी बेटी और क्रिकेटर रिंकू सिंह की एक साल से बातचीत चल रही थी। बस बात अभिभावकों की मर्जी पर अटकी थी।

जब बच्चे सहमत हैं तो अभिभावक भी सहमत हैं। मुझे यह नहीं पता कि इस रिश्ते की पहल किसकी तरफ से की गई थी। यह दोनों का निजी मामला है। इस मामले में मेरी बात रिंकू के पिता से हुई।

मैंने कहा कि दोनों बच्चे शादी के लिए सहमत है तो हमें बात आगे बढ़ानी चाहिए।

इस पर उनके पिता भी सहमत थे। पिछले गुरुवार को हमारी उनसे इस मामले पर बातचीत हुई। सगाई कब होगी यह कहना कठिन है क्योंकि यह दोनों के फ्री होने पर ही हो पाएगी।”

भविष्य को लेकर विराट-रोहित पर विचार करेगा BCCI

उन्होंने कहा, “रिंकू का टी-20 क्रिकेट शुरू होने जा रहा है और प्रिया का भी संसद सत्र शुरू होने वाला है। इस वजह से यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है कि सगाई कब तक होगी। मीडिया में चल रही खबरें सही नहीं है। प्रिया दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी और रिंकू क्रिकेट खेलता है तो दोनों में छात्र लाइफ का कोई संबंध नहीं है। सगाई की बातें झूठी हैं। अभी तक सगाई नहीं हुई है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *