IPL 2025- जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला

इस जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला, क्योंकि इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था

IPL 2025-मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला, क्योंकि इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2025-कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 116 रन बनाए, जिसे मुंबई इंडियंस ने 12.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। जीत के हीरो रहे रियान रिकल्टन, जिन्होंने नाबाद 62 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

IPL 2025-इससे पहले मुंबई के लिए गेंदबाजी में डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार ने धमाल मचाते हुए 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, विग्नेश और मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

केकेआर के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 26 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 5 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

मुंबई इंडियंस ने 117 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा आक्रामक अंदाज में किया। सूर्यकुमार यादव और रियान रिकल्टन ने मिलकर टीम को जीत दिलाई।

13वें ओवर में जब आंद्रे रसेल गेंदबाजी के लिए आए, तो सूर्या ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर अपर कट खेलकर एक और चौका लगाया। तीसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की, जिसके बाद चौथी गेंद पर रिकल्टन ने एक रन लिया। इसके बाद सूर्या ने पांचवीं गेंद पर ट्रेडमार्क फाइन लेग के ऊपर छक्का जड़कर मुंबई इंडियंस की शानदार जीत पर मुहर लगा दी।

Ind Vs SA-पहले वन डे में विराट कोहली ने जड़ा शतक

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली सफलता दर्ज की और अंक तालिका में अपने खाते में दो अंक जोड़े। टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया, जिससे केकेआर को कोई मौका नहीं मिला।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *